Govt Employees Special Leave: सरकारी कर्मचारियों के हित में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है अब केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी एक खास कार्य के लिए 30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं यदि आप केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो आपके पास यह विकल्प होगा कि आप इस उद्देश्य के लिए 30 दिनों का अवकाश प्राप्त कर सकें आइए जानते हैं कि यह अवकाश कैसे मिलेगा और किसके लिए मान्य होगा।
कर्मचारियों को माता-पिता की देखभाल के लिए छुट्टी
यदि आप केंद्र सरकार में कार्यरत हैं और अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल करना चाहते हैं, तो अब आप 30 दिन का अर्जित अवकाश ले सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों को यह सुविधा दी गई है, ताकि वे पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकें।
मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी
डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 के तहत 30 दिन तक अर्जित अवकाश ले सकते हैं इसके अलावा 20 दिन का अर्द्ध वेतन अवकाश, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश भी उपलब्ध होता है। इन सभी छुट्टियों का उपयोग निजी कारणों के लिए किया जा सकता है।
बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए अलग छुट्टी की जरूरत नहीं
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अपने माता-पिता की देखरेख के लिए अलग से कोई विशेष अवकाश लेने की आवश्यकता नहीं है पहले से उपलब्ध अवकाश ही इस जरूरत को पूरा करने में सक्षम हैं एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में यह जानकारी साझा की गई है।